राजस्थान के डुंगरपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला से जबरदस्ती करने में नाकाम रहने पर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने बुजुर्ग महिला को चाकू मारने से पहले उसके प्राइवेट पार्ट में भी हाथ घुसा दिया.

फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है. मामला डूंगरपुर जिले के कुआ थाना क्षेत्र के बावड़ी गांव में का है. जहां एक पडोसी युवक ने एक बुजुर्ग महिला से जबरदस्ती की कोशिश की.

थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बावड़ी निवासी वसुंधरा ने थाने में शिकायत दी है. शिकायत में वसुंधरा बामणिया ने बताया कि उसके दादा और दादी बावड़ी गांव में अलग घर में रहते हैं. कल देर शाम वसुंधरा उन्हें खाना देने के लिए उनके घर गई थी. वहीं खाना खिलाने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी. इस दौरान उसे अपने दादा के चिल्लाने की आवाज आई. जिस पर वह दौड़ते हुए अपने दादा-दादी के पास पहुंची. वहां वसुंधरा ने देखा कि उसकी दादी लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी. वहीं, उसके प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों से खून बह रहा था. वसुंधरा के मुताबिक दादी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला हुरजी बामणिया शराब के नशे में उनके घर में आया था. वह महिला के उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. जब बुजुर्ग महिला ने उसका विरोध किया तो हुरजी ने चाक़ू से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया. वहीं उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ भी घुसा दिया. जिसके बाद उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

जिसके बाद वसुंधरा ने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन घायल बुजुर्ग महिला को चिखली अस्पताल ले गए जहां से उसे सागवाड़ा रेफर कर दिया. सागवाड़ा अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं, इसके बाद परिजन शव लेकर वापस चिखली आये और पुलिस को सूचना दी. इधर सूचना पर पुलिस चिखली अस्पताल पहुंची और शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version