पति की मौत के बाद एक महिला को बेटे के दोस्त से प्यार हो गया। युवक ने अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शाहरुख मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश रही है। मृतक 25 वर्षीय नाजिम मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पास ही आरोपी का मकान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम और शाहरुख में दोस्ती थी। नाजिम का उसके घर आना-जाना था। इसके चलते नाजिम की शाहरुख की मां के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। नाजिम अक्सर शाहरुख की गैर मौजूदगी में उसके घर आता था, जो उसे पसंद नहीं था। शाहरुख के मना करने पर भी नाजिम मान नहीं रहा था। गुरुवार को शाहरुख बुलंदशहर गया था। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। शनिवार को शाहरुख लौटा। रात 8:30 बजे नाजिम दुकान पर बैठा था, तभी शाहरुख ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
पत्नी के प्रेमी को चाकू घोंपा
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को चाकू घोंप दिया। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय महिला न्यू उस्मानपुर इलाके के गामड़ी में रहती है। आठ महीने पहले उसे इलाके के एक युवक से प्रेम हो गया। शनिवार को पति से झगड़ा होने पर महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया तो पति भड़क गया और उसने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल प्रेमी की हालत अब स्थिर है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version