राजिम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के आव्हान पर व छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चन्द्राकर के निर्देशानुसार 6 जून को कलेक्टर कार्यालय महासुन्द में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्थान एवम कल्याण से संबंधित से संबंधित 9 सूत्री मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे एवं अपनी निम्न 9 सूत्रीय-
- जातिगत जनगणना
- क्रिमिलेयर कैटेगरी जैसे विभेदपूर्ण नियम का समापन
- अहिर और गुर्जर रेजिमेंट के अलावा पिछड़ा वर्ग की अन्य जातियों का सृजन
- पिछड़ा वर्ग समुदाय (ओबीसी) के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय का निर्माण
- कॉलेजियम प्रणाली से सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में पिछड़ा वर्ग समुदाय (ओबीसी) के लोगों को न्यायाधीश के रूप में नियोजन करने का विशेष प्रावधान हो
- पिछड़ा वर्ग समुदाय (ओबीसी)की महिलाओं को अलग से आरक्षण मिले
- निजी क्षेत्रों प्राइवेट सेक्टर में भी पिछड़ा वर्ग समुदाय के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण हेतु वैधानिक प्रावधान किया जाए
- पिछड़ा वर्ग समुदाय (ओबीसी)के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदाय किया जाए
- सार्वजनिक संस्थानों के निजी करण पर तत्काल प्रतिबंध लगाई जाए
मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री महोदय नई दिल्ली भारत सरकार, महामहिम राष्ट्रपति , माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर महासुन्द जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रभारी लक्ष्मी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष तिलेश्वर साहू, शहर अध्यक्ष विजय चंद्राकर, सोनू वर्मा, अनुरुद्ध साहू, सोहन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष, खेलावन बघेल, राजेश सोनी, तुलसी साहू, टेनु साहू, अन्नू चन्द्राकर, आलोक नायक, ममता चंद्राकर, मनोहर साहू, देवनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

