अपनी तीन बेटियों को नींद की गोली खिलाकर एक महिला अपने से 18 साल छोटे प्रेमी के साथ दो साल तक रंगरेलियां मनाती रही। दो महीने पहले महिला मौका देखकर घर में रखी नकदी व आभूषण समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई।
तब से वो प्रेमी के साथ ही रह रही थी। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला की दो साल पहले गाड़ी के शोरूम में दूसरे धर्म के 28 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई थी। महिला स्कूटर खरीदने के सिलसिले में शोरूम गई हुई थी। जबकि युवक उसी शोरूम में काम करता था। इस बीच युवक ने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू गई। नजदीकियां बढऩे पर युवक का महिला के घर आनाजाना हो गया। महिला का पति झांसी से बाहर कंपनी में काम करता है। यहां वो अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ रहती है। महिला की बड़ी बेटी की ओर से सीपरी बाजार थाने में की गई शिकायत में बताया कि युवक आए दिन उनके घर आ जाता था। युवक के आने पर मां तीनों बेटियों को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला देती थीं। इसके बाद मां और प्रेमी घर में एक साथ रहते थे। घर में ये सब होता देखने पर बेटियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी ने आरोप लगाया कि 27 मार्च 2022 को युवक घर पर आया था। मां ने तीनों बेटियों को नींद की गोली खिला दी थी, जिससे वे सो गईं थीं। इसी बीच मां घर में रखे 25 हजार रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के आभूषण लेकर युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद वो युवक के साथ ही रहने लगी थी। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि बेटी की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी पुलिया नंबर नौ निवासी सैफ खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version