रायपुर। अबूझमाड़ का एक ग्राम ओरछा के आदिवासी किसान उस समय खुशी से झूम उठे जब यहां के किसान सुमनलाल उसेंडी के खेत सोलर पंप के जरिये पानी के तेज धार को देखा। यहां के किसान ने दोनो हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे। अबूझमाड़ क्षेत्र में आजादी के 75 साल के बाद कोई शासकीय योजना पहुंची तो किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब तक यहां के किसान सिर्फ मानसून पर निर्भर रहते थे। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तेजी से सर्वे कार्य किया जा रहा है। मसाहती खसरा मिलने से किसानों का सोसायटी में पंजीयन हो सकेगा और धान बेच पाएंगे। किसानों के खेत में अब डबरी निर्माण, सिंचाई हेतु सोलर पंप की सुविधा, कृषि एवं उद्यानिकी की योजनाओं का लाभ मिल पायेगा। कृषि विभाग से अब किसानों को विभिन्न फसलों के बीज वितरण के साथ साथ मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। किसानों के खेत में ड्रीप सिंचाई के लिए पाइप लाइन बिछायी जा रही है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

