छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम परसदा (कुम्हारी ) के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर, गौठान परिसर, व पार्षद युजेन्द साहू के निजी बाडी, रिपोर्टर करण साहू के निजी बाडी में तथा परस राम साहू (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक ) के बाड़ी में क्रमश: बादाम, अशोक, नीबू, नीम, आम, बरगद, अर्जुना, सहित अन्य पौधे लगाये गये । पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद युजेन्द साहू, पार्षद श्रीमति सती यादव व ग्राम के युवा रिपोर्टर करण साहू उपस्थित रहे, साथ ही पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा, अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू , गीतालाल साहू, प्रभु यादव , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक परस राम साहू ,डाँ संतोष पटेल, डॉ. शंकर सिंहा, उपस्थित रहे। पौधारोपण पश्चात स्कूल परिसर में समिति के सदस्यों व अतिथियो ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने अपने विचार व्यक्त किये । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत ही आवश्यक है पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ अधिक से अधिक लगाएं , अपने घर , आसपास एवम सार्वजनिक स्थल — तालाब किनारे , स्कूल , सामाजिक , धार्मिक स्थलों में वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा भरा रख सकते हैं प्रकृति का संरक्षण करके हम अपने छत्तीसगढ़ को हरा भरा बना सकते हैं । उन्होंने वृक्षारोपण पश्चात उनके संरक्षण पर विशेष रूप से जोर दिया । समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ने वर्तमान परिवेश मे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को बेहद जरूरी बताते हुये अपने आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया, परस राम जी साहू ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जल प्रदूषण को कम करने व उसका संरक्षण पर अपने विचार रखे। साथ ही युवा पार्षद युजेन्द साहू व श्रीमति सती यादव व करन साहू ,डाँ संतोष पटेल, डाँ शंकर सिंहा ने प्राकृतिक जंगलो व उनका संरक्षण करने पर विशेष जोर दिया। परसदा की तरह पाटन इकाई से कौशल वर्मा टीम द्वारा ग्राम देवादा में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। समिति प्रतिवर्ष अपने साथियों को अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा अलग अलग जगह पौधारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

