हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है कि शादी में वह कुछ अलग दिखे। बहुत ही सुंदर। लड़के जैसे-तैसे चला लेते हैं, मगर लड़कियों की लिस्ट लंबी होती है। इसके लिए वे लंबे समय से कुछ-कुछ कराती रहती हैं। लेकिन सुंदर दिखने की चाहत में किसी दुल्हन की मौत हो जाए, यह काफी हैरान और परेशान करने वाली बात है। दरअसल, मामला ब्रिटेन का है। यहां एक दुल्हन को अपनी शादी में कुछ अलग दिखने के टैनिंग कराना महंगा पड़ गया। इस ब्यूटी ट्रीटमेंट के चक्कर में पार्लर में ही उसकी मौत हो गई और यह सब उसकी शादी से करीब दो घंटे पहले हुआ। न्यूजीलैंड की रहने वाली एक लड़की शादी ब्रिटेन में हो रही थी। वह शादी से पहले दुल्हन बनकर ब्यूटी पॉर्लर पहुंच गई। उसे आर्टिफिशियल टैनिंग करानी थी। सैलून में जाने के बाद जब वह करीब दो घंटे में घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने सैलून में फोन किया। वहां से उन्हे जो बताया गया वह बेहद चौंकाने वाला था। दरअसल, दुल्हन की मौत हो चुकी थी वह भी सैलून के अंदर ही।
ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद दुल्हन के हार्ट में परेशानी हुई
परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सैलून में पहुंची। परिजनों ने सैलून वालों को ही दुल्हन की मौत का जिम्मेदार बताया। उन्होंने सैलून वालों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। 30 साल की दुल्हन का नाम पियाता था और उनके होने वाले पति का नाम इफान। इफान ने बताया कि ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद पियाता को हार्ट में कुछ परेशानी हुई। वे इसे अस्पताल में ले जाने के बजाय यही रखे रहे, जिससे उसकी मौत हो गई। इफान ने बताया कि उसकी होने वाली पत्नी स्वास्थ्य कर्मी थी और बेहद दयालु स्वभाव की थी। जो भी उससे मिलता, उसके स्वभाव का मुरीद हो जाता। वहीं, सैलून मैनेजमेंट की ओर से इस घटना पर दुख व्यक्त किया गया है औ परिवार के प्रति संवदेना जताई गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version