खरबूजे को लोग कई तरह से स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं. जानें आप खरबूजे को ब्यूटी केयर में किन-किन तरीकों से इस्तेमाल में ले सकते हैं. स्किन क्लींजर: विटामिन सी से भरपूर खरबूजे को आप फेस क्लींजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन स्किन को अंदर से हेल्दी रखने का काम करता है. क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए खरबूजे को मैश करें और स्किन पर इसकी मसाज करें. इसके साथ ही आप इसमें ओट्स मिलाकर स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं. फेस टोनर: बॉडी और स्किन को हाइड्रेट करने में खरबूजा बेस्ट माना जाता है. हाइड्रेटिंग गुणों वाले खरबूजे का टोनर बनाए और इसे रोजाना स्किन पर स्प्रे करें. ध्यान रहे कि आपको इसे रात में सोने से पहले एक बार चेहरे पर जरूर स्प्रे करना है.
बालों के लिए: हेयर को हाइड्रेटिंग बनाने के लिए आप खरबूजा और गुलाब जल की मदद ले सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में खरबूजे का रस निकालें और गुलाब जल मिलाकर बालों में लगाएं. अब बालों को शैंपू करें और इनमें कंडीशनर लगाना न भूलें. लिप स्क्रब: आप चाहे तो होंठों की स्क्रबिंग के लिए भी खरबूज को यूज में ले सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में खरबूजे को मैश करें और इसमें ग्लिसरीन लगाएं. अब इसकी होंठों पर मसाज करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें. ये तरीका होंठों की खूबसूरती तो बढ़ाएगा, साथ ही उनमें नमी भी बरकरार रहेगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version