
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के महासचिव पद पर इंजी. मनोज वर्मा निर्वाचित हुए है। आज शनिवार 11 जून को साधारण सभा की असाधारण बैठक में मनोज वर्मा सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। आज छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की असाधारण सभा विमं मुख्यालय आफिस में आयोजित की गई जिसमें सभी कंपनी अभियंतागण शामिल हुए। अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश पांडे द्वारा महासचिव सीएस सिंग की इस्तीफा को स्वीकृत एवं उनके स्थान पर नये महासचिव चयन का प्रस्ताव रखा गया। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित इंजीनियरों सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ध्वनिमत सीएस सिंग महासचिव का इस्तीफा स्वीकार कर दर्जन भर अभियंताओं की ओर से इंजीनियर मनोज वर्मा विद्युत मंडल अभियंता संघ के सदस्य रायपुर वृत्त 1 को अभियंता संघ के नया महासचिव बनाने चयन हेतु समर्थन प्रदान की गई। उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं वितरण कंपनी के सभी कार्यालय हेड, के साथ-साथ पूरा कार्यकारिणी तीनों कंपनी को इंजीनियर विद्युत मंडल अभियंता संघ के सदस्य तथा भूतपूर्व पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इंजी मनोज वर्मा के महासचिव निर्वाचित होने पर समस्त अभियंताओं से उत्साह एवं खुशी का माहौल है। साथ ही उनसे इंजीनियरों, कर्मचारियों एवं कंपनियों के हित में व्यापक योगदान की अपेक्षा की जा रही है।