जांजगीर- चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को बचाने की जद्दोजहद पिछले 38 घंटे से जारी है। 10 साल का बच्चा करीब 40 घंटे से 50 फीट गहरे गड‌्ढे में फंसा हुआ है। रविवार सुबह बच्चे में हलचल दिखाई दी है। इसके बाद उसे जूस भी पीने को दिया गया। बच्चे की इस कोशिश ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों की उम्मीदें बना रखी है। बताया जा रहा है कि 5 फीट खुदाई के बाद टनल बनाने का काम शुरू होगा।

जिले के पिहरीद गांव स्थित अपने घर के पीछे खेलते समय राहुल शुक्रवार दोपहर खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। तब से उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। इसके बाद से प्रशासन, सेना और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। बोरवेल के ठीक बगल में 60 फीट से ज्यादा की खुदाई हो गई है। अब इतनी ही खुदाई के बाद गड्‌ढे को चौड़ा किया गया है। इसके बाद अब टनल खोदने का काम शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोरवेल के लिए खोदे गए गड्‌ढे का मुंह जरूर छोटा है, लेकिन अंदर से वह चौड़ा हो गया है। वहीं नीचे पत्थर भी लगे हैं। इसके कारण राहुल उसमें अटका हुआ है। संभवत: उसे काफी चोटें भी आई होंगी। इसके बाद भी उसने हिम्मत बांधी हुई है। NDRF की टीम अभी तक उस गड्‌ढे के बगल में 60 फीट की खुदाई और कर चुकी है। इसमें 3 JCB को नीचे उतारा गया है। देर रात से सुबह तक 10 फीट गड्‌ढे को और चौड़ा किया गया है।

गुजरात से बुलाए गए रोबोट इंजीनियर

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल ने राहुल के परिजनों से मुख्यमंत्री की बात कराई है। राहुल के पिता राम कुमार साहू ने सीएम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और मदद मांगी है। वहीं कलेक्टर ने सीएम को बताया कि उनके निर्देश पर गुजरात से रोबोट इंजिनियर को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि इसी रोबोटे के माध्यम से गुजरात में एक बच्चा के सफल रेस्क्यू किया गया था। बातचीत के दौरान जिले के एसपी विजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

प्रशासन ने कहा है कि समय इसलिए भी ज्यादा लगा रहा है कि गड्‌ढे में केसिंग पाइप नहीं डला है। इस वजह से हम गड्‌ढे को दूर से खोद रहे हैं। यदि पास से खोदेंगे तो वाइब्रेशन से मिट्‌टी धसक सकती है और बच्चे को खतरा हो सकता है। शासन का कहना है चेन माउंटेन जो गड्‌ढा कर रही है उसे रास्ता बनाने में समय लगता है। इस वजह से भी गड्‌ढा करने में भी देरी हो रही है। साथ ही गड्‌ढा करने के वक्त काफी पत्थर निकल रहा है, बच्चा बोल सुन भी नहीं सकता है, इसलिए भी निकालने में काफी दिक्कत होती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version