रोटरी क्लब रायपुर द्वारा आयोजित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के अंतिम परीक्षा के समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष आई बी एस बत्रा , अध्यक्ष उज्जवल बत्रा , सचिव नमोचंद मोरियानी जी ने मेरिट मे आई प्रशिक्षणार्थियों प्रथम स्थान पर त्रिवेणी साहू , द्वितीय स्थान पर रोशनी लोधी , तथा तृतीय स्थान पर शांति नायक , को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। क्लब के उपाध्याक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी । इस अवसर पर अंतिम परीक्षा में सिले गये वस्त्रों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई । प्रशिक्षिकाये गौरी अवधिया व मंजू दिव्य के द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए परीक्षिका दमयंती देशपांडे व माधुरी बोरकर , नवीन आहूजा व अंजली शितूत का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया । उन्होंने आगे बताया कि क्लब के द्वारा विगत आठ वर्षों से अगला सिलाई प्रशिक्षण सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ होगा । इसमे प्रवेश हेतु इच्छुक महिलाएं रोटरी क्लब, जलविहार कालोनी रायपुर मे संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

