रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज कबीर नगर परिक्षेत्र ईकाई की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे कबीर नगर पानी टंकी के पास आयोजित की गई। बैठक में समस्त उपस्थित स्वजाति बंधुओं द्वारा अपना-अपना परिचय प्रस्तुत किया गया। परिचय पश्चात सामाजिक चर्चा-परिचर्चा की गई। जिसमें सामाजिक चर्चा (जानकारी)परिक्षेत्र आरक्षित भूमि गतिविधी संबंधित, बघेल जयंती 19 जुलाई के दिन गायत्री यज्ञ कराने पर चर्चा व वृक्षारोपण, कबीर नगर रहवासी वार्ड भवन निर्माण के लिए यथा संभव आॢथक सहयोग की सहमति दिये। आज की बैठक में अजय चंद्रवंशी का सुझाव सभी को मान्य रहा और गुढिय़ारी वार्ड के सभी कार्यकर्ता द्वारा उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात बैठक की समाप्ती की गई। बैठक में प्रमुख रुप से अजय चंद्रवंशी, रविन्द्र बघेल, धर्मराज वर्मा, नंदगोपाल वर्मा, विशेष विद्रोही बघेल, लक्ष्मण राम वर्मा, रामकुमार वर्मा, करन वर्मा उपस्थित थे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

