पत्नी ने पति को एक कमरे में प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और उसने हंगामा मचाते हुए गांव वालों को बुला लिया। इसके बाद इस प्रेमी युगल के साथ ऐसा शर्मसार कर देने वाला बर्ताव किया गया कि जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के एक गांव में रहने वाले युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया था। इसके बाद महिला ने शोर मचा कर वहां गांव वालों को बुला लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही युवक और उसकी प्रेमिका को सजा देने का फैसला कर लिया। सजा के तहत पहले शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका को पीटा गया। इसके बाद उन्हें नग्न कर गांव में घुमाया गया। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो अब सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। अब तक 4 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
प्रेमी-प्रेमिका के साथ हुआ शर्मसार कर देने वाला बर्ताव, वीडियो वायरल के बाद 4 गिरफ्तार
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

