भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है- महेश चैनानी

धरमजयगढ़। आज धरमजयगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआइआर के विरोध में रैली निकालकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।इस बीच पुलिस और भाजपा जमकर झूमाझटकी हुआ। पुलिस ने पुतला छीनने की भरसक प्रयास किया लेकिन असफल रहे और भाजपाई पुतला जलाने में सफल रहे। रैली के पूर्व यादव भवन में एक सभा का आयोजन किया गया जिसे उपस्थित नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य टीकाराम पटेल ने कहा कि जिस गति से बिजली की खपत बढ़ रही है उस गति से कोयला खदान खुल रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन काल में कभी कोयले की कमी का खबर सुनने को नहीं मिला था लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तब से कोयला की कमी का समाचार सुनने और पढ़ने को मिल रहा है। पटेल ने कहा कि कांग्रेसियों को कोयला चोरी के शिवा और कुछ नहीं आता। छोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक का केवल यही काम है। यही कारण है कि कोयला की कमी हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के विषय में भी बात रखी।पूर्व महामंत्री जगन्नाथ यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल का काम केवल सोनिया और राहुल को खुश करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निकम्मा बताते हुए कहा कि अपने महत्त्वपूर्ण कार्य को छोड़कर दिल्ली गया है।ईडी जिनके ऊपर शंका करती है सभी को पूछताछ के लिए बुलाती है राहुल गांधी को भी द हेराल्ड केस में ईडी ने समंस भेजकर बुलाया है।सभा का संचालन करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने ओपी चौधरी का विस्तार पूर्वक परिचय बताया।आज युवा मोर्चा का बाईक रैली भी था इस लिहाज से वन बुथ ट्वेंटी युथ के युवाओं की उपस्थिति अधिक थी। ग्रामीण क्षेत्र से आये युवाओें ने ओपी चौधरी का परिचय पा कर गदगद नजर आये।मंडल भाजयुमो अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य महेश चैनानी, जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा विश्वास, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश झरिया, चक्रधर साहू, बलिराम यादव,रमेश बैगा, महामंत्री शिशुपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राठिया मंत्री श्रीमती भावना सावरकर,विनोद पटेल,मोहपाल राठिया, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री गोविन्द दास महंत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अगुस्टिन एक्का, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नरेश राठिया, महामंत्री पुरूषोत्तम राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भोगेश्वर बेहरा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शतीस भारती, महिला मोर्चा महामंत्री शिल्पा भारती, सांसद प्रतिनिधि शिवहरि जिंदल,भरत साहू, जिला किसान मोर्चा मंत्री मोती लाल बेहरा,मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष किशोर राठिया, किसान मोर्चा महामंत्री विजेन्द्र साहू,झनक राम डनसेना, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मंडल, युवा मोर्चा मंत्री विश्वजीत विश्वास,नीरज अग्रवाल,जोगेश विश्वास, पार्षद सुरेश राठिया,श्रवण राठिया, नंदलाल प्रजापति,मुकेश सरदार, नारायण प्रसाद ध्रुव,आकाश विश्वास, शैलेन्द्र हलदार, अनुरोध बैरागी, सुधांशु दत्ता,गोलू रवानी,बाबा मेहर,सौरव सिंह पितांबर राठिया, श्रीमती नविना यादव, ललिता यादव,मोगरा राठिया, शिवकुमार राठिया, उन्नति सिंह,असीम शील,यदु मंडल,चमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version