धरमजयगढ़। पूर्व विधायक एवं जन नेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की बीस जून को जयंती है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक मंडलों में कुछ न कुछ सेवा कार्य करके रोशनलाल अग्रवाल जी की जयंती मनायेगी। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम के विषय में विजय अग्रवाल ने बताया कि बस स्टैंड में शीतल मीठा पानी पिलाया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा।साथ ही रोशनलाल अग्रवाल जी का प्रिय हनुमान चालीसा का वितरण किया जाएगा।विदित हो कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल संगठन क्षमता के धनी थे। संगठन में कहां कड़ाई की आवश्यकता है और कहां नरमी बरती जानी है यह भली-भांति जानते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई ऊर्जा इन्होंने प्रदान किया था। विधायक बनकर लोगों की बहुत सेवा की और जन नेता कहलाये।
20 जून को जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती मनायेगी धरमजयगढ़ भाजपा
Previous Articleबैंक रेरा द्वारा पंजीकृत हाउसिंग प्रोजेक्ट को ही प्राथमिकता के साथ ऋण प्रदान करें : ढांड
Next Article स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

