धनबाद। पहले मां…फिर एक-एक करके पांच बेटो की मौत हो जाना…यह एक हृदय विदारक घटना है। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है झारखंड के धनबाद में जहां एक छोटी सी लापरवाही ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। दरअसल धनबाद के कतरास में रहने वाले चौधरी परिवार में 4 जुलाई को 90 साल की वृद्ध महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। महिला नियमों को ताक पर रखकर दिल्ली जाकर 27 जून को पोते की शादी समारोह में शामिल हुई थी। दिल्ली से लौटने के बाद वृद्ध महिला की तबीयत अचानक खराब हुई। अस्पताल में भर्ती करने पर पता चला कि उसे कोरोना है। इलाज के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका और 4 जुलाई को उसकी मौत हो गई। महिला के पांच बेटे थे, जिन्होंने सरकार की गाइडलाइंस को दरकिनार करते हुए अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बेटे भी कोरोना की चपेट में आ गए। मृतक महिला के परिवार वालों की जांच हुई तो उसमें दो बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। एक बेटे की मौत धनबाद के सरकारी अस्पताल में हुई तो दूसरे की कोविड स्पेशल अस्पताल में हुई। कुछ दिन के बाद और दो बेटों की तबीयत खराब रहने लगी। बताया जाता है कि उनके अंदर कोरोना का इतना खौफ बैठ गया कि वह डिप्रेशन में आ गए और उनकी भी मौत हो गई। तीसरे बेटे की मौत रांची के रिम्स में हुई थी। चौथा बेटा कोरोना निगेटिव था, लेकिन सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसे जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के पांचवें बेटे की जांच रिपोर्ट आई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। एक छोटी सी लापरवाही के चलते एक ही परिवार के छह लोग कोरोना की भेंट चढ़ गए। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version