रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के रायपुर जिलाध्यक्ष के पद पर चंद्रलेखा चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकिता वर्मा की अनुशंसा पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर द्वारा किया गया है। चंद्रलेखा चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए चंद्रिका चंद्राकर द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के रायपुर जिलाध्यक्ष बनने पर चंद्रलेखा चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही उनके अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, संध्या वर्मा, नैमीश वर्मा, सुष्मा आडिल, पायल वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

