बिलासपुर। करीब 104 घंटे बाद जिंदगी की जंग जीतकर लौटे राहुल का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में जारी है। इस बीच ताजा अपडेट यह आया है कि राहुल की मां से मिलने विधायक शैलेश पांडे पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल की मां ने मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेना एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस बल सब के प्रति आभार जताया और कहा कि आप सब ने मिलकर मेरे बेटे को बचा लिया। बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल से निकाले गए राहुल की हालत स्थिर है, उसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में एम्बुलेंस के जरिए बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल भेजा गया था, इसके लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। राहुल का स्वास्थ्य सामान्य है, राहुल ने आज सुबह बिस्किट खाया है। डॉक्टरों की विशेष निगरानी में राहुल का इलाज जारी है। जांजगीर-चांपा जिले के पिरहिद गांव में बीते शुक्रवार की दोपहर अपने ही घर के बोरवेल में गिरे 11 साल के राहुल को आखिरकार 104 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 65 फीट गहरे बोरवेल से निकाले जाने के बाद बच्चे की मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच की और फिर उसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में एम्बुलेंस के जरिए बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल भेजा गया। इसके लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। एनडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों सहित 500 से अधिक कर्मी शुक्रवार शाम से चल रहे व्यापक बचाव अभियान में शामिल थे। तमाम मशक्कतों के बाद मंगलवार देर रात सेना, एनडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर राहुल को बाहर निकाला गया। मौके पर ही डॉक्टरों ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बेहतर उपचार के लिए 100 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
राहुल की मां ने किया मुख्यमंत्री, शासन-प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस बल सबके प्रति आभार व्यक्त, कहा- आप सबने मिलकर मेरे बेटे को बचा लिया…
Previous Articleनशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
Next Article राहुल की कहानी उसकी मां की जुबानी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

