भारत यदुवंशी का बलिदान रोहना और छिन्दवाड़ा जिले के  लिए गौरव की बात: सुश्री उइके

गत दिवस मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के ग्राम रोहनाकला के रहने वाले भारतीय सेना के जवान श्री भारत यदुवंशी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शहीद जवान के पिता श्री ओमप्रकाश तथा भाई श्री नारद यदुवंशी से दूरभाष पर चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को संबल प्रदान किया। सुश्री उइके ने कहा कि ग्राम रोहना और छिन्दवाड़ा जिले के लिए यह गौरव की बात है कि देश की रक्षा करते हुए यहां के नौजवान ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनके बलिदान को मैं नमन करती हूं। मैं उनके परिवार को भी नमन करती हूं जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जो भारतमाता की रक्षा के काम आया। राज्यपाल ने परिजनों से कहा कि इस दुखद घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version