एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के डेढ़ महीने की शादी में महिला चार महीने की गर्भवती निकल गई। दरअसल, उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की तबियत बिगड़ने के बाद जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो हैरान कर देने वाले वजह सामने आई। बताया जा रहा है कि शादी के डे? महीने बाद ही नविविवाहिता 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली। इस मामले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त युवक ने बताया कि गांव के रहने वाले रिश्तेदार के माध्यम से बीते डेढ़ महीने पहले उसकी शादी बगल के जिले के रहने वाली एक युवती से हुई थी। सही से घर बसने से पहले ही युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। इस बात से वह पूरी तरह से परेशान हो गया था। युवक ने बताया कि उसकी शादी को मात्र डेढ़ महीने हुए लेकिन उसकी पत्नी 4 महीने की प्रेग्नेंट है। नवविवाहिता के इस कांड का पता जब ससुराल वालों को लगा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बताया गया कि ससुराल वालों को इस पूरे मामले का पता तब चला, जब शादी के कुछ दिनों बाद नवविवाहिता लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ। अनजाने में ससुरालवालों ने उसको दवाई दी लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद घबराकर ससुरालवालों ने लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड में लड़की को प्रेग्नेंट होने की आशंका जताई गई। बताया गया कि जांच कराने पर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद लड़की का गर्भवती होना सिद्ध हो गया। इसके बाद ससुरालवालों ने लड़की के परिजनों को अवगत कराया कि उनकी बेटी चार महीने से गर्भवती है, जिसको सुनने के बाद परिजन आग बबूला हो गए और दोनों परिवारों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद महिला का फिर से अल्ट्रासाउंड कराया गया। दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मामला ज्यादा बिगड़ता हुआ देख पीडि़त पक्ष लड़का व इसके घरवालों ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर लड़की के मां -बाप व उसके रिश्तेदार पर आरोप लगाया कि इन लोगों को पहले से पता था कि लड़की गर्भवती है लेकिन सच्चाई छिपाते हुए मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। लड़के ने कोल्हुई पुलिस से धोखाधड़ी के जुर्म में इन तीनों पर गंभीर कार्रवाई करने का तथा लड़की को उसके माता-पिता के यहां लौटाने की गुहार लगाई है। इस मामले में कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीडि़त युवक द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले में गहनता से जांच में जुट गई है। इस मामले में थाना अध्यक्ष का कहना है कि ये पति और पत्नी के बीच की बात है। जिससे इस पूरे मामले को बड़े ही समझदारी के साथ जांच पड़ताल करके सुलझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल दोनों पति और पत्नी एक साथ रह रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version