रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका, मोक्षदा चन्द्राकर (ममता चन्द्राकर) को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर सोशल मीडिया के जरिये लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कुर्मी गौरव, देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली ममता चंद्राकर खैरागढ़, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें सन 2016 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्मश्री से और 2013 छत्तीसगढ़ रत्न में अलंकृत की गयीं।
उन्होंने अनेक उपलब्धियां और पुरस्कार हासिल किये हैं:-
1977-से आकाशवाणी की लोक संगीत के लिये मान्य कलाकार रहीं।
1978-में आकाशवाणी वार्षिक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी नाचा पर आधारित संगीत रूपक छत्तीसगढ़ी लोक जीवन में झांकता नाच की प्रस्तुति हेतु अखिल भारतीय स्तर पर मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
1992- में लोक संगीत के लिए ए ग्रेड प्रदान किया गया।
2011-आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार, आकाशवाणी रायपुर की संगीत प्रस्तुति के लिये योग्यता प्रमाण-पत्र सुआ गीतों पर आधारित छत्तीसगढ़ी संगीत प्रस्तुति कहिदेबे धनी ला संदेश संगीत संयोजिका मोक्षदा चन्द्राकर।
2012- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए वर्ष 2012 में दाऊ मंदराजी सम्मान से भारत के तत्कालिन राष्ट्रपति के करकमलों से अलंकृत किया गया।
2012- में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ शासन ने मतदाता जागरूकता केलिए स्टेट आईकान के रूप में मनोनित किया।
2013- में लोक संगीत के लिए टाप ग्रेड प्रदान किया गया।
2013-आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार, आकाशवाणी रायपुर की संगीत प्रस्तुति के लिये योग्यता प्रमाण पत्र -बिहाव गीतों पर आधारित छत्तीसगढ़ी संगीत प्रस्तुति-जनम जनम गांठ जुरगे-संगीत संयोजिका- मोक्षदा चन्द्राकर।
2013- में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न की उपाधि से विभूषित।
2016 – 12 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में भारत सरकार का नागरिक अलंकरण सम्मान पद्मश्री राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
2017- में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ (छत्तीसगढ़ द्वारा मानद् डी लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version