शायद टाइटल पढ़कर आप भी हैरान हो रहे होंगे, जी हां…यह खबर ही हैरान कर देने वाली खबर है। दरअसल हुआ यूं कि एक दूल्हे दो दुल्हन से शादी रचाई और इतना ही नहीं बच्चों ने अपने पिता के शादी के लड्डू भी खाये। यह अजब प्रेम की गजब कहानी झारखंड के लोहरदगा जिले से सामने आई है जहां एक युवक ने दो युवती से शादी रचा ली। इस अनूठी शादी को देखने रविवार को दूरदराज के लोग पहुंचे थे। शादी की सबसे खास बात ये रही है कि तीनो युवाओं ने परिवार वालों की सहमति से ये अनोखी शादी की। इस शादी की एक और विशेष बात यह रही कि जोड़े के बच्चे अपने माता-पिता की शादी के मौके पर खेलते-कूदते दिखे। बताया जा रहा है कि संदीप उरांव नाम के युवक को दो महिलाओं से प्यार हो गया। पहली महिला से संदीप को एक बच्चा भी है। दोनों तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे। वहीं दूसरी महिला से संदीप की मुलाकात ईंट भठ्ठी मे काम करने के दौरान हुई। दोनों का प्यार धीरे धीरे परवान चढऩे लगा और बात जीने मरने तक आ गई। दो महिलाओं से चल रहे प्रेम संबंध के कारण कई बार विवाद भी हुआ और गांव से सामने बात भी आई। ग्रामीणों ने बैठक तय किया और दोनों युवतियों की शादी संदीप से कराने का फैसला किया। इस शादी के मौके पर दोनों लड़कियों और संदीप के घरवालों के अलावा गांव के तमाम लोग जुटे और सबने इस वर-वधू’ को आशीर्वाद दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version