• प्राथमिक शाला कुगदा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

पांडुका। गरियाबंद जिला, छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत कुगदा प्राथमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा थे । मुख्य अतिथि श्री मिश्रा वने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन करते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही परिवार, समाज व देश को उन्नति की ओर ले जा सकता है। इसलिए प्रत्येक बच्चे का शिक्षित होना आवश्यक है।स्कूल में जो भी होमवर्क दिया जाता है उसे पूरा कर स्कूल के अनुशासन का पालन करते हुए, अपने गांव एवं देश का नाम रोशन करें।इस अवसर पर नवप्रवेसी छात्रों का तिलक लगाकर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया, और साथ ही सभी छात्र छात्रों को गनवेश , पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर, जनपद पंचायत सभापति रजनी सतीश चौरे, सरपंच ग्राम पंचायत,पंचगण, संस्था के प्रधान पाठक, शिक्षकगण, पंचायत जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिक औऱ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version