राहुल की स्पीच थैरेपी कराई जाएगी
राहुल के पिता रामकुमार ने मुख्यमंत्री और पूरी रेस्क्यू टीम के प्रति जताया आभार
राहुल के पिता श्री रामकुमार साहू ने अस्पताल से स्वस्थ होकर राहुल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सहित पूरी रेस्क्यू टीम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल को बचाने के लिये जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., सेना सहित अन्य सभी टीम ने बहुत मेहनत की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी भी लगातार उनसे बात कर राहुल को सकुशल निकालने और हरसंभव मदद की बात कहते रहे हैं। आज मुख्यमंत्री श्री बघेल के ही कारण राहुल बोरवेल से बाहर निकला और उनके ही निर्देश पर राहुल का बहुत बढ़िया इलाज हो पाया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर और अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं।
अपोलो अस्पताल से राहुल के डिस्चार्ज होने के समय जांजगीर-चांपा के कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

