इटावा जिले में इमाम सदर मौलाना जाहिद रजा कादरी और मौलाना तारिक शम्शी ने समाज के युवाओं से अग्निपथ योजना में सेना में भर्ती होकर अग्निवीर बनने की अपील की है। कंप्यूटर सेंटर पर युवाओं से कहा कि बेरोजगारों युवाओं के लिए सरकार ने सुनहरा मौका दिया है।इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना भी बढ़ेगी।

मुस्लिम युवा वीर अब्दुल हमीद और ब्रिगेडियर उस्मान का अनुसरण कर जल्दी से जल्दी ऑनलाइन फार्म भरें। मौलाना शम्शी ने कहा इस योजना से बेरोजगारी कम होगी। चार साल बाद युवाओं के पास इतना पैसा होगा, जिससे वो कोई भी बेहतर रोजगार कर सकेंगे। सेना में जाने से अनुशासन के साथ ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा भी पैदा होगा। मौलाना ने कहा कि शहर में मोहल्ले मोहल्ले जाकर मुस्लिम युवाओं से अपील करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version