शादी के एक महीने बाद ही पति की असलियत सामने आ गई। पत्नी को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। मारपीट करता और अप्राकृतिक संबंध भी बनाता। पत्नी की कई अश्लील वीडियो भी बना ली। पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए, फिर कहता यह वीडियो अपने दोनों बहनोई को दिखाऊंगा। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की तो बारादरी पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में उसकी शादी हुई थी। शादी के समय ससुरालियों ने दहेज की काफी मांग की जबकि मायके से शादी से पहले ही काफी कुछ दिया जा चुका था। आरोप है कि शादी में जो कार दी गई थी, पति ने उसकी जगह मर्सिडीज कार मांगी। पिता ने असमर्थता जताई तो आरोपित पति समेत अन्य ससुरालियों ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। उसी वक्त ससुरालियों ने पीड़िता और उसके परिवार को कई जातिसूचक शब्द भी कहे। शादी के बाद ननदोई ने अश्लील हरकतें करते हुए ताने दिए। आरोप है कि पति ने कई अश्लील वीडियो बना लिए। महिला ने मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। जबरन शराब भी पिलाता है। अब आरोपी धमकी दे रहे है कि पिता से बोलकर मांग पूरी करो, नहीं तो मर्जी से तलाक दे दो। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपित पति ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए है। कहता है कि तेरी सभी लाइव वीडियो अपने दोनों जीजाओं को दिखाऊंगा। पीडि़ता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की तो बारादरी पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version