छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में माओवादियों ने गांव के सरपंच की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में वारदात को अंजाम दिया। पहले माओवादियों ने सरपंच का अपहरण किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने सरपंच को मंगलवार की रात घर से उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए। वहीं, धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के पास ही फेंक दिया था। ये पुरा मामला जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोरमेड गांव का सरपंच रतिराम कुडियम कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। कई बार इसे नक्सलियों ने धमकी भी दी थी। जिसके बाद मंगलवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद माओवादी रतिराम के घर पहुंचे। उस समय रतिराम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। नक्सलियों ने रतिराम को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए। बताया गया कि माओवादियों को रतिराम के परिजनों ने रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सभी घरवालों को धमकाया। फिर गांव के पास में ही जंगल में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया है। फिलहाल जवान अभी गांव नहीं पहुंचे हैं। बीजापुर एसपी ने बताया की अभी घटना की जांच की जा रही है।
मुखबिरी के शक में सरपंच की नक्सल हत्या, धारदार हथियार से रेता गला
Previous Articleसवा सौ फीट का पेड़ बन चुका पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा भेंट किया पीपल का पौधा
Next Article हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
