आज ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. सूत्रों ने बताया कि शाम के सात बजे राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में समारोह का आयोजन किया जाएगा. जहां दोनों नेताओं को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शपथ दिलाएंगे. इससे पहले गोवा से एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचे और उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद फडणवीस और शिंदे सीधा राजभवन पहुंचे हैं. यहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार होगा जब सीएम पद की शपथ लेंगे. बता दें कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बगावत के बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (रूङ्क्र) सरकार अल्पमत में आ गई थी. ऐसे में बुधवार को उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. अब बीजेपी शिवसेना के बागियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है. बता दें कि 19 जून को एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर दी थी और 39 विधायकों के साथ गुवाहाटी चले गए थे. बुधवार को उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बागी विधायक गोवा पहुंचे. सभी गोवा के होटल में ठहरे हैं. वहीं सरकार गठन पर चर्चा के लिए शिंदे मुंबई में हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version