रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के सामने खुद को आग के हवाले करने वाले युवक ने अंतत: दम तोड़ दिया। युवकी मौत से उनके गृहग्राम तेलीनसत्ती में शोक की लहर है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बारिश के बीच हरदेव सिन्हा का अंतिम संस्कार किया गया। आपकों बता दे कि विगत 29 जून को तेलीनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा ने रायपुर सीएम हाउस के सामने खुदपर पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश की थी। युवक रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचा था, नहीं मिलने पर आत्महत्या की कोशिश की थी। सुरक्षा कर्मियों ने युवक को झुलसता देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया तथा एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल के बर्न सेंटर में उसका इलाज चल रहा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version