विकासखंड भाटापारा के ग्राम पोखरी में पदस्थ श्रीमती शशि तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर युवा कल्याण विभाग ऑल इंडिया सिविल सर्विस द्वारा आयोजित संगीत नृत्य नाटक प्रतियोगिता में नाटक वर्ग में बेस्ट आर्टिस्ट का खिताब हासिल किया।
श्रीमती शशि तिवारी संगीत, नृत्य, एवं शार्ट प्ले प्रतियोगिता 2021-22 में राज्य में प्रथम स्थान पर रही थी।वे नई दिल्ली तथागत स्टेडियम में दिनांक 23-06-22 से 27/06/2022 तक राष्टीय स्तर पर कार्यक्रम में शामिल हुई। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए शशि तिवारीद्वारा लिखित नाटक- “नारी तू अबला नहीं”, को काफी सराहा गया और पूरे भारत से आये विभिन्न दलों के प्रदर्शन उपरांत बेस्ट आर्टिस्ट के रूप शशि तिवारी को प्रथम स्थान मिला।शशि तिवारी ने स्वरचित नाटक में मध्यम वर्गीय परिवार की हालातो का बखूबी चित्रण किया एवं नशे का समाज मे बढ़ते प्रभाव से टूटते परिवारों के सम्बंध में नारी की भूमिका व उस पर होते अत्याचारो से मुक्ति का किस तरह से सामना किया जाय, इनका वर्णन किया है संवादों के माध्यम से बताया गया है।उनका कहना है2 जब तक नारी शांत है तो गाय है और जब रणचण्डी है तो तुच्छ पुरुष समाज पर प्रहार भी कर सकती है,, नारी कमजोर नही है,,, नारी अबला नहीं है।श्रीमती तिवारी के द्वारा कोरोनाकाल में पाठ्यक्रम का नाट्य रूपांतरण कर अभिनय / नाटिका के माध्यम से यूट्यूब के द्वारा बच्चों को अध्यापन कराया जाता था। अभिनय आधारित पाठ्यक्रम को बच्चों को पढ़ाने के नवाचार के लिए श्रीमती शशि तिवारी के प्रयासों को शिक्षा विभाग द्वारा सराहा गया।
श्रीमती शशि तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर मंचस्थ होने का अवसर मिला।श्रीमती शशि तिवारी की सफलता पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री यदु संकुल प्राचार्य श्री कुर्रे, संकुल समन्वयक जीवलाल साहू संकुल केसमस्त शिक्षकों एवं ग्राम वासियों ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी श्री मुकेश देवांगन ने दी।
भाटापारा की शिक्षिका शशि तिवारी को नेशनल स्तर में नृत्य नाटिका में बेस्ट आर्टिस्ट का मिला खिताब
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

