‘‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022’’ की प्रावीण्य सूची के आधार पर दिया जाएगा अभ्यथियों को प्रवेश

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसिलिंग प्रक्रिया रविवार 3 जुलाई से प्रारंभ होगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दिनांक 3 से 11 जुलाई, 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। काऊंसिलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। काउंसिलिंग मंे भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को 3 से 11 जुलाई के मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एंव दस्तावेज अपलोड करना होगा। 15 जुलाई, 2022 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 16 से 19 जुलाई के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 16 से 20 जुलाई के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।
सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसिलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आबंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसिलिंग के लिए 16 से 21 जुलाई के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 16 से 21 जुलाई के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 25 जुलाई, 2022 को उपलब्ध कराई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version