बिहार के रोहतास में प्रसिद्ध भलुनी धाम उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया, जब भलुनी धाम देवी मंदिर परिसर के अंदर दो पुजारियों में जमकर लट्ठ चलना शुरू हो गए। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों तरफ के पक्षों की ओर से लोग अपने-अपने हाथ में लाठी लेकर लड़ाई करने आ गए। हालांकि इस इस झगड़े में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुजारियों के बीच हुई लट्ठीबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा गया। मंदिर के अंदर लड़ाई को लेकर यूजर जमकर पुजारियों की आलोचना कर रहे हैं। मंदिर में लोग अपनी आस्था के मुताबिक भगवान को चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन यही दान भलुनी धाम देवी मंदिर में पुजारियों के बीच झगड़े की वजह बन गया। मंदिर में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान पेटी में पैसे डालते हैं। इन पैसों को पुजारी अपने पास रखते हैं या फिर मंदिर के विकास कार्य या फिर अनुष्ठान कार्यक्रम खर्च करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुजारियों के युद्ध की असल वजह भी यही दान के पैसे थे।

जानकारी के मुताबिक दान के पैसों को लेकर मंदिर के अंदर दो पुजारी आमने-सामने हो गए। इतना ही नहीं हाथ में लाठी लेकर दोनों एक दूसरे का सिर फोड़ने पर उतारू थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पैसों के चक्कर में झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी पर लाठी एक दूसरे पर बरसाईं जा रही हैं। ऐसा लग रहा जैसे यह लोग दान के पैसों के लिए एक दूसरे की जान लेकर ही मानेंगे। पुजारी ही नहीं उनके साथ के बाकी लोग भी एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version