जनपंद पंचायत बैकुन्ठपुर के ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच सचिव ने गांव में बिना हेण्ड़पंप खनन के ही राशी निकाली है। मामले की शिकायत पंचो सहित ग्रामीणो ने कलेक्टर सीओ सहित क्षेत्रीय विधायक से किये है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत टेमरी के तुरियापारा मे आठ साल पहले ही हेण्ड़पंप का खनन हुआ था। इसके बाद तीन साल के दौरान तुरियापारा कोई हैंडपंप का खनन नही हुआ है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच राम भरोस सचिव गणेश राजवाड़े ने जनवरी 2022 मे 15 वां वित्त मद से 1.26 लाख फर्जी तरीके से आहरित कर लिया गया था। मामले की जानकारी लगने के बाद ग्रामीणो ने इसकी शिकायत कोरिया कलेक्टर सीओ सहित विधायक से किये। शिकायत मिलते ही विधायक ने कलेक्टर को फोन कर निष्पक्ष जांच करने के लिए शक्त निर्देश दिये। वहीं शिकायत की भनक लगते ही सरपंच सचिव ने आनन फानन गांव में जाकर हेण्ड़पंप खनन कराने के लिए रात्रि मे भूमि चिन्हाकित करने मे जुटे रहे।
शिकायत के बाद भी सचिव गणेश राजवाड़े को मिला दूसरे पंचायत का अतिरिक्त प्रभार
जनपंद पंचायत बैकुन्ठपुर के छिट पुट ऐसे पंचायत सचिव है जिनपर जनपंद पंचायत के अधिकांश अधिकारी महेरबान रहते है इन सचिवो पर लाखो शिकायत मिले पर इन्हे एक से दो पंचायतो का प्रभार दिया जाता है।सचिव गणेश राजवाड़े बिते वर्ष ग्राम पंचायत टेगनी के सचिव थे जहा उन्होने जमकर भष्टाचार करने की शिकायत हुई थी।मामले पंचो सरपंच के विरुद्ध अविस्वास प्रस्तवाव भी लाये थे।उस दौरान भी सचिव गणेश राजवाड़े को गिरजापुर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया था।इस दौरान सचिव गणेश राजवाड़े ने गाव मे टोड़ी मरम्मत कच्ची सड़कों पर बजरी गिटटी गिरवाना जैसे गाव मे ऐसे कई तरह की कार्यो मे विकास की ऐसी गंगा बहाई की ग्रामीण आज भी मुलभूत सुविधाओ के लिए तरस रहे है। टेगनी पंचायत से स्थान्तरण होने के गणेश राजवाड़े को सोरगा पंचायत का सचिव बनाया गया इसके भी उन्हे टेमरी पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया। वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिव गणेश राजवाड़े का सोरगा पंचायत से स्थान्तरण कटकोना पंचायत में किया जा रहा है। टेमरी पंचायत काफी कम जंनसंख्या है इसके बावजूद सचिव ने लाखो रूपये के एक मद से घोटाला कर दिया है। कटकोना पंचायत तो काफी बड़ी पंचायत है वहां तो सचिव गणेश राजवाड़े पदस्थ होते करोड़ो का घोटाला खुलकर सामने आ सकती है।

