कोरोना (Covid-19) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोविड-19 के लक्षणों वाले मरीजों में तेज बुखार व दस्त की शिकायतें देखने को मिल रही हैं। संक्रमण के इस नए लक्षण का पता लगाने के लिए कोविड डेडीकेटेड अस्पताल सेवल हिल्स हास्पिटल (Seven Hills Hospital) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोविड मामलों पर नजर बनाए रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि चौथी लहर जुलाई या अगस्त में आनी है। चौथी लहर को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

वायरस बदलता जा रहा है लक्षण

कोविड-19 वायरस लगातार अपना वेरिएंट बदल रहा है। हाल ही में आए लैब रिपोर्ट के अनुसार जीनोम सिक्वेंसिंग में 99 प्रतिशत सैंपल में ओमीक्रोन के वेरिएंट पाए गए लेकिन सभी में सब-वेरिएंट भी मिले।
बता दें कि जब डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप था, उस समय अधिकांश मरीज सांस संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे लेकिन म्यूटेटेड ओमीक्रोन वेरिएंट के संक्रमण के बाद रोगियों में आंत संबंधित समस्याएं अधिक हैं साथ ही तेज बुखार भी अधिकतर मरीजों में पाए गए।

एक्टिव केस और नए मामले

भारत का सक्रिय केसलोएड (एक्टिव केस) वर्तमान में 1,09,568 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.25% हैं। देश की रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 14,684 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,51,590 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,092 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी

पिछले 24 घंटों में कुल 4,12,570 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.32 करोड़ (86,32,90,209) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.56% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14% बताई गई है।

वैक्सीनेशन कवरेज

भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.84 करोड़ (1,97,84,80,015) को पार कर गया है। 2 जुलाई की सुबह तक यह आंकड़ा, 2,57,98,020 सेशन्स के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.68 करोड़ (3,68,29,621) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version