रायपुर। स्काऊट गाइड फाऊडेशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय दिनांक 28/06/22 से 03/07/22 तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लीलास पब्लिक स्कूल मोतीपुर में किया गया था। शिविर में स्काउटर एवं गाईडर को बेसिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें स्काउटर एवं गाईडर को स्काउटिंग गाईडिग का इतिहास, विथी, होली, सैल्यूट, ध्वज शिष्टाचार, खोज चिन्ह, मैपिंग, हाइकिंग, स्काऊट खेल, मार्च पास्ट, एवं कब बुलबुल की प्रशिक्षण और सेवा कार्य का प्रशिक्षण अर्जन किया। इस आधार पर ये प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को स्काऊट गाईड एवं कब बुलबुल का प्रशिक्षण प्रदान करेगें जिसका उद्देश्य आगामी पीढ़ी को सुनागरिक बनाना तथा उनमें सेवा की भावना उत्पन्न करना है। इस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर संस्था के संस्थापक बृजेश शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त दीपक सोनी, राज्य कोषाध्यक्ष सुश्री प्रिया देवांगन, एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। जिनके द्वारा कैम्प फायर प्रज्जवल्लित किया गया। तथा शिविर में उपस्थित प्रशिक्षार्थीयों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनायें एवं उत्साह वर्धन किया गया।
Previous Articleपति की शराब की लत छुड़ाने तांत्रिक के पास पहुंची महिला, 14 साल तक होता रहा दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
Next Article अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

