दुर्ग। गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रातः 08:00 बजे से आयोजित शिवपूजन रुद्राभिषेक, जप, महामृत्युंजय यज्ञ तथा संगीतमय भजन श्रृंखला की तैयारी हेतु दुर्ग शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संपूर्ण आयोजन के अलग-अलग व्यवस्थाओं से संबंधित तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रभार देकर कार्य विभाजन किया गया। लंबे समय के बाद पार्टी कार्यालय में होने जा रहे धार्मिक आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने स्वस्फूर्त होकर कार्यक्रम में अपना योगदान देने की इच्छा जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के समक्ष व्यक्त की, जिस पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग प्रभार देते हुए उनके बीच आयोजन संबंधी व्यवस्था का कार्य विभाजन किया। ज्ञातव्य हो कि इस भक्तिमय पुनीत आयोजन में भाजपा कार्यकर्ता मिलकर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण करेंगे तत्पश्चात अभिषेक, पूजन, संगीतमय भजन श्रृंखला एवं महामृत्युंजय यज्ञ संपन्न होगा। संपूर्ण अनुष्ठान कान्हाजी महाराज द्वारा अपने शिष्यों के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में सांसद, जिले में निवासरत समस्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, संपूर्ण जिला भाजपा कार्यकारिणी, समस्त पूर्व विधायकगण, भाजपा मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा/प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला व मंडल कार्यकारिणी, नगरीय निकाय के पार्षदगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों, पार्टी के समस्त महिला एवं पुरुष कार्यकर्तागण, प्राथमिक सदस्य तथा शुभचिंतक शामिल होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सपत्नीक एवं सपरिवार शामिल होकर पूजन तथा यज्ञ में सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया है। आयोजन की तैयारी संबंधी व्यवस्था बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ,महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय, आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, कैलाश शर्मा, कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, गिरेश साहू, मंडल महामंत्री पोषण साहू, सुनील अग्रवाल, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनायक नातू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतविंदर सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप साहू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका अलका बाघमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय बोहरा, सुधा सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, जीत हेमचंद यादव, केवल देवांगन, राहुल कुमावत, मदन वाढ़ई, मनोज सोनी, मुकेश बेलचंदन, विश्वजीत देशमुख, रवि कोसरे सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version