शादियों का सीजन चल रहा है. शादी के लिए परिवार वाले तमाम तैयारियां करके रखते हैं, चूंकि ये दिन लड़का और लड़की दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है इसीलिए तैयारियां भी जोर शोर से होती हैं. घरवाले भी चाहते हैं कि शादी पूरे रीति रिवाजों के साथ हो. ऐसे में यदि कोई बाधा आ भी जाए तो इसका अंदाजा लड़के या लड़की को नहीं होने दिया जाता है, घरवाले पूरी लगन से शादी में वैसे ही शामिल होते हैं जैसा सोचा गया था.
बारात है जरूरी
मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो जहां ट्विटर पर सामने आया है जिसमें भारी बारिश के बावजूद एक शादी की बारात अपने गंतव्य की ओर बढ़ती दिख रही है. यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. शादी में बारात की एक अलग अहमियत होती है. हर लड़की चाहती है कि उसका जीवनसाथी बारात लेकर उसको लेने आए. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बारात की रस्म को पूरा करने के लिए लड़के के घरवालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, यहां तक कि रास्ते में तेज बारिश हो जाने के बावजूद बारात ले जाने का सिलसिला रुका नहीं.
वीडियो देखें:

https://twitter.com/ShailenderYadu/status/1544548061992853505?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1544548061992853505%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Fforyou%3Flaunch%3Dtruemode%3Dpwa

तिरपाल का किया इस्तेमाल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रास्ते में अचानक तेज बारिश होने के बावजूद बारात आगे बढ़ रही है. इसमें आए सभी लोग बारात का हिस्सा बने रहते हैं जबकि वो चाहते तो रुक सकते थे या फिर गाड़ी में भी जा सकते थे. बारातियों को बारिश से बचने के लिए एक बड़ी तिरपाल का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है. ये बरसाती इतनी बड़ी होती है कि इसमें सभी बाराती समा जाते हैं और भीगने से काफी हद तक बच जाते है. बारिश के व्यवधान डालने के बावजूद बारात रुकी नहीं बस चलती गई. बारात एक शादी के बैंड के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें इसके सदस्य लोकप्रिय धुनों पर तालियां बजा रहे हैं.

यूजर्स ने किए बढय़िा कमेंट्स

वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज के साथ वायरल हो गया है. बारात को इस तरह सड़क पर चलते हुए देखना इंटरनेट यूजर्स के लिए बिलकुल नया है साथ ही साथ ये वीडियो यूजर्स को काफी रोचक भी लगा. वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है और हजारों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. वीडियो पर कई टिप्पणियां भी आई हैं. एक यूजर ने कहा, ‘यह सिर्फ भारत में होता है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्थिति क्या है, हम दुल्हन को ले जाएंगे.”

मंगलवार को थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी मंगलवार को इंदौर के परदेसी पुरा इलाके में हुई है. जब बारात अपने स्थान से चली तो मौसम सुहाना था, लेकिन आधी दूरी पार करते ही अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश की तीव्रता को देखते हुए आदेशानुसार एक बड़ा तिरपाल लगा दिया गया है, जिससे बाराती अपनी बारात अपने निश्चित स्थान पर के जा सकें

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version