प्रशासन का अनुमति देने से इंकार, पेंशनर्स बिना अनुमति सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अडिग

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर राज्य के 5 पेंशनर संघो से जुड़े पेंशनरों के द्वारा केन्द्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई राहत देने की मांग को लेकर आगामी 25 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास के निकट गांधी उद्यान में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु पेंशनर्स फेडरेशन ने जिला प्रशासन से लिखित आवेदन देकर अनुमति मांगा है, परन्तु प्रशासन ने वहां पर अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है। उक्त जानकारी पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आगे बताया है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार हनुमान चालीसा विवाद के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की हश्र देखकर घबरा गई है और इसीलिए पेंशनरों को मुख्यमंत्री निवास के आसपास हनुमान चालीसा पाठ करने की कार्यक्रम को कानून व्यवस्था के बहाने अनुमति देने से इंकार किया गया है। जबकि 62 साल से 90 साल के उम्र दराज बुजुर्ग पेंशनरो द्वारा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था में अड़चनें का प्रश्न ही पैदा नहीं होता फिर जिला प्रशासन द्वारा इंकार किया जाना सामुहिक हनुमान चालीसा के पाठ से सरकार का घबरा जाना सिद्ध कर रहा है। जारी विज्ञप्ति में पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अनुमति नही मिलने पर भी हनुमान की अनुमति से सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने हेतु राज्य के पेंशनरो को आव्हान किया है। जारी संयुक्त विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव,छ ग पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डीपी मनहर, छ ग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आरपी शर्मा, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जे पी मिश्रा, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान तथा पेन्शनर समाज के अध्यक्ष ओ पी भट्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से मुख्यमंत्री निवास के पास गांधी उद्यान में हनुमान चालीसा पाठ करने की अनुमति देने और मध्यप्रदेश के प्रस्ताव पर सहमति देकर राज्य पेंशनरों को उनका जायज हक की राशि के भुगतान करने हेतु आदेश प्रसारित करने की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version