नमक एक ऐसा तत्व है जो हमारे आहार का स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है। नमक शरीर के लिए आवश्यक होता है पर उसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। कई लोगों को भोजन में अधिक नमक खाने की आदत होती है। पर क्या आप जानते हैं नमक का अधिक सेवन आपको बीमार तो करता ही है, आपको आंतरिक रूप से कमजोर भी करता है।
आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती है –

1 नमक का अधिक सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। अधिक नमक खाने से मांसपेशियों का कॉन्ट्रेक्शन होता है जिससे अधिक कामकाज का तनाव के कारण उनमें दर्द होता है।

2 अधिक नमक खाने से हड्डियां कमजोर होती है। अधिक नमक को खाने से हड्डियों के कैल्शियम का क्षरण होने लगता है। आम भाषा में समझें तो नमक खाने से हड्डियां गलती है।

3 नमक के अधिक सेवन से शरीर के कई हिस्सों पर सूजन भी आ जाती है, इसे एडिमा भी कहते हैं।

4 ब्लड प्रेशर बढऩे की समस्या भी इसके कारण होती है। बीपी की समस्या हो तो नमक को कम ही खाना चाहिए।

5 अधिक नमक आपको डीहाइड्रेट करता है। सोडियम के कारण अधिक पसीना और मूत्र आता है। जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होती हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version