बाबा भोलेनाथ से सुल्तानगंज की 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने मन्नत मांगी थी। कि हे दयानिधान बाबा भोलेनाथ मेरे दामाद को स्वस्थ व कंचन कर दें तो दंडवत होते आपके शरण आऊंगी।

यह बातें धांधी बेलारी मेला क्षेत्र स्थित लखनपुर के समीप कच्ची कांवरिया पथ में दंड देने के क्रम में पूछने पर सकुचाते हुए दैनिक जागरण को अपनी मंन्नत की बात बताई। मसदी निवासी दंड लगाती वृद्ध सोना देवी से पूछने पर डबडबाई आंसू भरी आंखों से बोली झारखंड स्थित करिहारी गांव में अच्छे घर में बेटी की शादी की है। पहले लाक डाउन में मेरा दामाद अनिल तिवारी गंभीर रूप से बीमार था। पहले लाक डाउन में मेरा दामाद अनिल तिवारी गंभीर रूप से बीमार था।

भेल्लोर में इलाज कराने के बाद अब स्वथ्य है। इलाज के दौरान ही बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। कि हे भोलेनाथ मेरे दामाद को स्वस्थ व कंचन बना दीजिए। हम हर हाल में दंडवत हो आपने द्वार पहुंच जलाभिषेक करेंगे।

आज उनके कृपा से मेरा दामाद स्वथ्य है। वृद्ध बोली मुझे दो बेटा हैं मुझे जो कुछ भी है वह दोनों बेटा का ही है। लेकिन बेटी के लिए तो सबकुछ मेरा दामाद ही है। इसलिए बीते बुधवार को ही जल उठाकर दंड लगाते हुए आज चार दिन हो गए हैं।

वहीं किस दिन जलाभिषेक करेंगी पूछने पर बोली अब तो भोलेनाथ ही जाने। मेरा संकल्प जल सावन में लेंगे या भादो मास में लेंगे। हम तो उनकी डगर पर चल पड़े है। वहीं वृद्ध दंडी की सेवादार के रुप में उनकी बेटी मीनू देवी साथ में चल रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version