रायपुर। आने वाले 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है, इस दिन का बड़ा ही विशेष दिन है। इस दिन जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण कुरुद सिलयारी में श्री गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया है। वैदिक आध्यात्म परंपरा प्राणधार श्रध्ये मां भगवती के उपासक एवं भगवताचार्य और त्रिकालदर्शी (चाउर वाले बाबा) की उपाधि से नवाजे गये पूज्य गुरुदेव श्रीश्री नरेन्द्र नयन शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम इस प्रकार है- गुरु नगर भ्रमण प्रात: 10 बजे श्रीराधाकृष्ण मंदिर, सुबह 11 बजे शिष्य परिचय एवं पंजीयन, दोपहर 12 बजे दिव्य प्रवचन एवं भक्ति सत्संग, दोपहर 1 बजे गुरु प्राक्क्षलन एवं गुरु पूजा आरती, दोपहर 3 बजे गुरु प्रसादी वितरण। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन सेकंड इनिंग धमार्थ आश्रम सिलयारी के साधको द्वारा किया गया है। महोत्सव में सभी शिष्यों की उपस्थिति के साथ-साथ गुरु पूर्णिमा को समाधान छोड़ समर्पण भाव से मिले, कृपया गुरु हेतु वस्त्राभूषण समर्पण साथ ना लाये जाने का विशेष आग्रह आयोजन समिति द्वारा समस्त साधको से किया गया है।
वैदिक आध्यात्म परंपरा प्राणधार श्रध्ये मां भगवती के उपासक एवं भगवताचार्य और त्रिकालदर्शी (चाउर वाले बाबा) की उपाधि से नवाजे गये पूज्य गुरुदेव श्रीश्री नरेन्द्र नयन शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में श्री गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा महोत्सव 13 जुलाई को
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

