रायपुर.
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरू का किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। हमें जीवन में गुरू के दिखाए मार्ग से सफलता मिलती है। गुरू ही हमारा मार्गदर्शन करता है और हमें अंधकार से निकालकर प्रकाश की राह में ले जाता है। सही और गलत में अंतर करना सिखाता है। सही अर्थों में वह हमारा दूसरा जन्मदाता होता है। हमारे देश में गुरूओं को प्राचीन समय से ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता रहा है। उन्हें साक्षात ब्रम्हा की उपमा दी गई है। इस अवसर पर हमें अपने गुरूजनों को याद करते हुए उनकी दी गई शिक्षा को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
