सावन का आगमन हो चुका है। महज एक कदम दूर है, लेकिन मानसून की चाल कमजोर पड़ गई है। जिस सावन की अगवानी रिमझिम फुहारों को करनी थी, उसे सूरत की तपिश जला रही है। उत्तर बिहार के जिलों में अब 18 जुलाई के बाद ही मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। अभी फिलहाल 17 जुलाई तक उत्तर बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून के पूरी तरह कमजोर होने की वजह से ऐसा हो रहा है। मानसून दक्षिण की तरफ चला गया है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्विवद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डा. अब्दुल सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के कमजोर बने रहने की संभावना है। जिसके कारण उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा होने की संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम के शुष्क अवस्था में बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
उड़द की बुआई करें।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

