अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का बालको में 16 जुलाई को अभाविप का प्रवास रहा। इस दौरान बालको नगर के शासकीय कन्या शाला, मिनीमाता विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक, आदर्श विद्यालय और विद्यालयों में अभाविप के कार्यकर्ता द्वारा वृक्ष मित्र, सदस्यता अभियान आदि गतिविधियों को लेकर सभी विद्यालयों के प्राचार्यो से चर्चा की गई। साथ ही सभी छात्र-छात्रों को इस विषय के लिए अवगत करा गया, जिसमें मुख्य रूप से कार्यालय मंत्री राहुल महंत जिला सोशल मीडिया प्रभारी जय सिंह राठौर, राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख किरण चौहान, विद्यालय सह प्रमुख संजना यादव नगर कार्यकारणी सदस्य सपना मिंज, विशाल सिंह नागेश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यों का बालको नगर प्रवास, वृक्ष मित्र एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

