रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्रदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह छत्तीसगढ़ स्वाभिमान दिवस उत्सव के पूर्व तैयारी बैठक रायपुर राज में राजप्रधान जगेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में दाउ भोला प्रसाद कुर्मी बोर्डिंंग रायपुर में हुआ। जिसमें उपस्थित राज पदाधिकारी, ईकाई प्रमुखों एवं सदस्यों में उत्साह देखते ही बनता था सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। आज की बैठक में राज मंत्री बृजराज सिंह वर्मा, उप राज प्रधान मंजू धुरंधर, लता बिजौरा, मानी चंद्रवंशी, भक्तभूषण चंद्रवंशी, किरण बंछोर, नीलू वर्मा, महेश्वरी वर्मा, चंद्रिका परगनिहा, कृष्णी चंद्रवंशी, शीला वर्मा, ज्योत्सना वर्मा, सुमन वर्मा, संध्या वर्मा, ममता नायक, संतोषी वर्मा, अनिल वर्मा, हरी वर्मा, डॉ. रविन्द्र बघेल, उमाकांत वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, सुरेश वकील, सोहन वर्मा, वीरसिंग वर्मा, घनश्याम वर्मा, डॉ. विनीत कुमार वर्मा, शुभम वर्मा, अमित कुमार वर्मा एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

