जीजा-साली के बीच हंसी-मजाक का र‍िश्‍ता तो आम है, लेक‍िन सागर में एक युवक शादी के महज पौने दो महीने बाद ही साली को लेकर भाग गया। वह पत्‍नी की पहली व‍िदा कराने ससुराल पहुंचा था, उसी द‍िन साली के साथ रफूचक्‍कर हो गया।

अब नव व‍िवाह‍िता ने अपने पत‍ि और बहन के ख‍िलाफ पुल‍िस में आवेदन देकर न्‍याय की मांग की है।

मप्र के सागर में जीजा-साली के र‍िश्‍ते को बदनाम करने का मामला सामने आया है। सागर के बहरोल थाना अंतर्गत ग्राम रीछई में रहने वाली एक युवती ने अपने पति पर उसकी छोटी बहन को भगाकर ले जाने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पत‍ि को सजा द‍िलाने की मांग की है। पीड‍ित युवती के अनुसार बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाई में रहने वाली शिवानी शुक्ला ने बताया कि उनकी शादी 10 मई 2022 को सागर के बहेरिया थाना अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी में रहने वाले विवेक शुक्ला नामक युवक से हुई थी।

पहली व‍िदा के बाद घर गई थी, फोन पर बात होती रही

शादी के बाद पहली व‍िदा होकर श‍िवाजी अपने मायके चली गई, जिसके बाद उसका पति 8 जुलाई को उसे लेने रीछई आया था। वह घर में रुका और उसकी छोटी बहन निकिता को लेकर भाग गया। पीड‍ित का आरोप है कि उसके पति ने उसकी छोटी बहन से शादी कर ली है, अब वह अपने पति की शिकायत बहेर‍िया थाना में दर्ज कराई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी बहेर‍िया थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके बाद उसने न्याय की मांग करते हुए सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पति पर कार्रवाई करने की बात कही है।

पत्‍नी का हक चाह‍िए, पत‍ि को सजा म‍िले

युवती अब अपने पत‍ि के साथ रहना नहीं चाहती, न ही वह अपनी छोटी बहन को उसके साथ रहने देना चाहती है। श‍िवानी का कहना है कि उसके पत‍ि को सजा म‍िले व उसे पत्‍नी के रुप में उसका हक चाह‍िए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version