डॉ विनय जयसवाल, संचालक (राज्य मंत्री) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा 02 द्वारा भी मुख्य अतिथि के रूप में शिविर स्थल पर पहुंचकर कोविड-19 कंट्रोल हेतु बूस्टर डोज लगवाया गयाl डॉक्टर विनय जयसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में बोला गया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के विशेष दिशा-निर्देश में समस्त स्वास्थ्य अमला सक्रिय रुप से एक अभियान के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त नगर निकायों, गाँव, गली, मोहल्लों के अलावा शासकीय, अर्द्ध शासकीय, अशासकीय (एनजीओ) में भी यह बूस्टर डोज लगा रहे हैं l आज के शिविर की यह विशेषता रही कि रायपुर शहर से भी जिसे भी जानकारी मिली विषम बारिश के मौसम में भी लोगों का उत्साह बूस्टर डोज लगवाने में देखते ही बन रहा था l कृषक नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जोरा पिरदा धर्मपुरा और भी आसपास के गांवों से टीका लगवाने वालों का तांता लगा रहा l समूचे शिविर कार्यक्रम के केंद्र बिंदु डॉ नरेश साहू, मेडिकल कॉलेज रायपुर रहेl समूचे शिविर के सूत्रधार डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष, श्री साई दर्शन आवासीय समिति के हवाले से बताया गया कि दूसरा भी इसी तरह का और भी शिविर कृषक नगर के कम्युनिटी हॉल में जल्द से जल्द लगाया जाएगा l आज के कार्यक्रम में समिति के सचिव श्री इंद्र कुमार ठाकुर, छोटे लाल ठाकुर, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, सुब्रमण्यम और निलेश वर्मा की भूमिका सराहनीय रही l

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version