अवैध कॉलोनी के शिकायत संबंधित मामलें में एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का होगा गठन

अधिकारियों को मुख्यालय में ही रहने के दिए निर्देश,नही रहने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश

कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व एवं पंचायत विभाग के कामकाज पर गहरी नाराजगी जताते हुए लंबे अरसे से एक ही स्थान में जमे पटवारियों एवं सचिवों  के ट्रांसफर करनें के निर्देश सभी एसडीएम एवं जिला पंचायत सीईओ को दिए है। इसके साथ ही जिले में लगातार अवैध कॉलोनी की शिकायत पर जांच हेतु एडीएम राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने का  निर्णय लिया गया है। उन्होंने आज फिर समय सीमा की बैठक में 10 दिनों के भीतर समस्त विभाग के अधिकारियों को कामकाज में सुधार एवं छवि सुधारने के निर्देश दिए है। श्री बंसल ने दो टूक कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने मुख्यालयों में ही निवास करें। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि मुख्यालयों में सीईओ,सीएमओ,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों का रात्रि निवास सुनिश्चित हो। नही तो अनुशात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे। श्री बंसल ने समय-सीमा की बैठक में आज अधिकारियों की लम्बी बैठक लेकर जिले की सर्वांगीण विकास और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रस्तावित कार्य-योजना के अनरूप कार्य करनें के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में कहा कि जिले की सभी गोठानों में गोबर की खरीदी शुरू होने चाहिए। हमारे जिले के लोगों को भी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना का फायदा जरूर मिलना चाहिए। खासकर किसी भी गरीब का काम ना रुके उस का विशेष ध्यान रखे। कलेक्टर श्री बंसल ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इनमें और अधिक बेहतर परिणाम के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन में मिले आवेदन पर विस्तृत समीक्षा करतें हुए सभी जिला अधिकारियों को समय सीमा के भीतर लंबित आवेदनों पर कार्यं करने के निर्देश दिए। सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी ऐसे कार्याे को सर्वाेच्च प्राथमिकता में लेते हुए समय सीमा के भीतर आवेदनों निराकारण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना,पौनी पसारी,श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, सुराजी गांव योजना,गौधन न्याय योजना,राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार,मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी दुलार योजना,वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि गौठानो को ग्रामीण आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी जिला अधिकारियों को अपने अपने स्तर में आवेदकों निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

*भाटापारा की गंदगी पर हुई चर्चा* कलेक्टर रजत बंसल ने भाटापारा में नियमित रूप से साफ सफाई नही होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सुबह 6 बजें से साफ सफाई करने निर्देश दिए है। एसडीएम नरेन्द्र बंजारा मॉनिटरिंग कर सुबह 6 बजे  प्रतिदिन रिपोर्ट देने कहा है। उक्त बैठक में समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण,सभी एसडीएम,सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version