ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, लेकिन मौत से चंद लम्हे पहले महिला ने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है. मामला उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र का है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि आगरा जिले का धनौला निवासी रामू अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी कामिनी के साथ मोटरसाइकिल से फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र स्थित वजीरपुर कोटला में अपनी ससुराल जा रहा था. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रास्ते में बरतरा गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मुकेश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे कामिनी सड़क पर गिर पड़ी और उसने सड़क पर एक बच्ची को जन्म दे दिया. उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक कुछ पल के लिए रुका लेकिन फिर ट्रक चालक ने वाहन तेजी से भगाने का प्रयास किया. जिससे ट्रक का पिछला पहिया महिला के सिर पर चढ़ता हुआ निकल गया. एएसपी ने बताया कि इस घटना में महिला की मौत हो गयी जबकि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है. महज चंद लम्हों में जीवन और मौत की इस घटना ने लोगों को हतप्रभ कर दिया. मिश्रा ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version