राजिम। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में गुरुवार को सभी छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी पर दबाव बनाने के लिए ईडी केंद्र के ईशारे पर पूछताछ कर रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार की धमकियों से डरने वाली नहीं है। हम प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं, सोनिया गांधी के साथ देश का हर युवा खड़ा हुआ है। कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ,सहित मंत्री,सांसद,विधायक सहित प्रदेश के हजारों -हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version